विटामिन डी एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो शरीर को मजबूती देने, हड्डियों के निर्माण समेत अन्य महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है।
आज हम आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो विटामिन डी से भरपूर है और इनके नियमित सेवन से शरीर में इसकी कमी को जल्द पूरा किया जा सकता है।
सैल्मन उच्च गुणवत्ता वाली मछलियां लीन प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है। इसके अतिरिक्त, यह विटामिन डी से भी भरपूर होता है।
मशरूम विटामिन डी का एकमात्र शाकाहारी स्रोत है। मशरूम में मौजूद विटामिन डी की मात्रा यूवी प्रकाश की मात्रा पर निर्भर करती है।
चीज में फास्फोरस, प्रोटीन, वसा, विटामिन और कैल्शियम की मात्रा उच्च होती है। इसलिए अगर आपको चीज पसंद है तो इसे कच्चा ही खाएं।
संतरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। साथ ही शरीर में विटामिन डी की कमी को भी पूरा करने में मदद करता है।
केल या पत्ता गोभी भी विटामिन बी और डी का एक उत्कृष्ट स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषण मूल्य होते हैं, जो मस्तिष्क के विकास में मदद करते हैं।
अंडे की जर्दी विटामिन डी का एक और स्रोत है जिसे आप आसानी से अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।
अनाज में 50 से 100 आईयू विटामिन डी के स्रोत पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन से विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है।