Vitamin-D के लिए पिएं ये ड्रिंक्स, शरीर में फूंक देंगे जान


By Farhan Khan22, Jan 2025 12:04 PMjagran.com

विटामिन-डी की कमी से क्या होता है?

विटामिन-डी शरीर के लिए अहम विटामिन है। इस विटामिन की कमी से कमजोर हड्डियां, डिप्रेशन, कमजोर इम्यूनिटी और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों होने का खतरा बना रहता है।

विटामिन-डी से जुड़े ड्रिंक्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे में जरूरी है कि शरीर में विटामिन-डी कभी कम न हो। आज हम आपको कुछ ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जो विटामिन-डी का रिच सोर्स होते हैं।

गाय का दूध

हेल्थ एक्सर्ट्स के मुताबिक, गाय के दूध में विटामिन-डी के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप रोज 1 गिलास गाय का दूध पिएं।

विटामिन-डी का रिच सोर्स है गाजर

विटामिन-डी के लिए गाजर का जूस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो आंखों, स्किन और इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद है।

गाजर का जूस

अपनी डाइट में गाजर का जूस जरूर शामिल करें। अगर आप इसे घर पर ही बनाकर पीते हैं, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

सोया मिल्क पिएं

सोया मिल्क वीगन और लैक्टोस इंटोलिरेंट लोगों के लिए विटामिन-डी का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें विटामिन-डी के साथ-साथ कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

संतरे का जूस

आप संतरे का जूस पी सकते हैं। यह विटामिन-डी का बेहतरीन स्त्रोत होता है। साथ ही, इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो स्किन और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद माना जाता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com