बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अपने फैशन और स्टाइल से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
हिना खान वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन आउटफिट में भी शानदार लगती हैं। ऐसे में आज हम आपको हिना खान के फैंसी सूट के कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप इस बसंत पंचमी पर पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।
हिना खान का ये लॉन्ग सूट बसंत पंचमी के लिए बेस्ट है। इसे साथ आप हैवी इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी शानदार लगेगा।
इस बसंत पंचमी पर सबसे अलग दिखना चाहती हैं, तो हिना के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। येलो कलर के अनारकली सूट के साथ आप हैवी इयररिंग्स स्टाइल करें।
बसंत पंचमी के लिए सूट ढूंढ रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही प्लाजो सूट कैरी कर सकती हैं। ऐसे सूट पूजा के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप भी उनके इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।
इन दिनों शरारा सूट खूब ट्रेंड में है। यह खूबसूरत शरारा सूट पूजा में पहनने के लिए बेस्ट है। आप इसके साथ हैवी इयररिंग्स स्टाइल करके तारीफें बटोर सकती हैं।
अगर आप सूट में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस का ये ए लाइन स्लीवलेस सूट को ऑप्शन में रख सकती हैं। यह आपके लुक को खूबसूरत बना देगा।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@realhinakhan)