शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए हेल्दी फूड्स की जरूरत होती है। डाइट में हमेशा ताजे फल और हरी सब्जियां शामिल करने चाहिए।
इसी के चलते हड्डियों भी मजबूत होनी चाहिए। इसके लिए कैल्शियम से भरपूर फूड्स और विटामिन का सेवन करना चाहिए।
आज हम आपको बताएंगे कि शरीर को लोहा बनाने के लिए किस विटामिन का सेवन करना चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन-सी से इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
इसके लिए विटामिन-सी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आप कीवी, आंवला, संतरा और नींबू आदि का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन-सी के अलावा अन्य विटामिन्स भी शरीर को लोहा बना सकते हैं। जिसमें कि विटामिन-डी शामिल है।
शरीर में विटामिन डी की कमी से भी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। सबसे अधिक विटामिन सूर्य की किरणों से मिलता है।
इसके साथ ही आप टूना मछली, फोर्टिफाइड सेरेल, बादाम, शकरकंद, मशरूम और ऑरेंज जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
ये दोनों ही विटामिन शरीर को लोहा बनाने में मददगार साबित हो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com