अक्सर लोग सुबह दूध वाली चाय पीते हैं। इसकी जगह अजवाइन की चाय पी सकते हैं। यह चाय पीने से कई रोगों के होने का खतरा कम हो जाता है।
पोटेशियम, फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इस चाय को पीने से शरीर में कई बदलाव दिखाई देने लगते हैं।
इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। अजवाइन की चाय पीने से कई रोगों के होने का खतरा टल जाता है और शरीर हेल्दी रहता है।
अगर आप गैस या एसिडिटी की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो अजवाइन की चाय पिएं। इस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और गैस से राहत मिलती है।
अजवाइन में फाइबर होता है। इसकी चाय पीने से तेजी से वजन कम होने लगता है और मोटापे की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
अजवाइन की तासीर गर्म होती है, जो अस्थमा रोगियों के लिए लाभकारी होती है। इसकी चाय पीने से यह समस्या दूर होने लगती है और सांस में में आसानी होती है।
अगर आप तनाव की सामना कर रहे हैं, तो रोजाना सुबह 1 कप अजवाइन वाली चाय पिएं। इसे पीने से तनाव दूर होता है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। रोजाना इसकी चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है, जिससे शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ