सेब कुरकुरा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। पाचन से लेकर स्किन हेल्थ तक सेब के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप एक हफ्ते तक रोज एक सेब खाते हैं, तो इससे शरीर पर क्या असर पड़ेगा? आइए इसके बारे में जानें।
सेब घुलनशील और अघुलनशील फाइबर का रिच सोर्स माना जाता है। ऐसे में रोज 1 सेब खाने से पाचन अच्छा रहता है। आपको भी खाना चाहिए।
हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए सेब खाना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए जाना जाता है।
सेब क्वेरसेटिन और विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और पुरानी बीमारियों का खात्मा करता है।
सेब में कुछ ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आपको भी रोज 1 सेब खाना चाहिए।
सेब का सेवन करने से डायबिटीज में मदद मिलती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।
इन सभी समस्याओं से राहत पाने के लिए आपको रोज सेब खाना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com