बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखने के लिए जरूरी विटामिन और खनिज का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
विटामिन-D इन्हीं में से एक है। जो हड्डियों को स्ट्रांग बनाने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग बनाता है।
मानसून में सूरज की कमी के कारण विटामिन-D नहीं मिल पाता है। इसके चलते शरीर में इस विटामिन की कमी होने लगती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस मानसून में विटामिन-D शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। ताकि हम बीमार न हो।
आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में आप विटामिन-D की कमी को पूरा करने के लिए कौन-से फूड्स खा सकते हैं? आइए इसके बारे में जानें।
विटामिन-D की कमी को पूरा करने के लिए आप मशरूम का सेवन कर सकते हैं। इसे आप अलग-अलग तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं।
चीज में विटामिन-D के साथ-साथ प्रोटीन, फैट्स, फास्फोरस, विटामिन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स भी शरीर में विटामिन-D की कमी को पूरा कर सकते हैं। ये लंबे समय तक आपकी सेहत को अच्छा रखते हैं।
मानसून में विटामिन-D की कमी को पूरा करने के लिए ये फूड्स जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com