किस विटामिन की कमी से बेवजह गुस्सा आता है?


By Ashish Mishra08, Jul 2024 06:00 AMjagran.com

गुस्सा करना

कई लोगों को बेवजह गुस्सा आता रहता है। जिसकी वजह के काफी नुकसान कर बैठते हैं। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से गुस्सा आता है?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से समस्या और बढ़ सकती है।

शरीर में विटामिन-डी की कमी

इस विटामिन की कमी होने पर तनाव की समस्या होने लगती है, जिसके चलते से व्यक्ति को बेवजह गुस्सा आने लगता है।

जोड़ों में दर्द की समस्या

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर जोड़ों में दर्द, कमजोरी और मुड स्विंग होने की समस्या होने लगती है। इससे शरीर भी कमजोर होने लगता है।

शरीर में दर्द की समस्या

विटामिन-डी की कमी होने पर शरीर में दर्द और ऐंठन होने लगती है। इसके साथ ही, मांसपेशियों में भी दर्द होने लगता है।

विटामिन-डी की कमी को पूरा करना

इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए सुबह सूर्य की रोशनी में टहलना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।

इन चीजों का सेवन करें

विटामिन-डी की कमी को दूर करने मशरूम और डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध-दही का सेवन करना चाहिए। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन-डी पाया जाता है।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी होने पर दिखने वाले लक्षण के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें JAGRAN.COM के साथ