मानसून का महीना शुरू हो चुका है। जो हमें गर्मी से राहत दिलाता है। कई लोग इस मौसम में बारिश में भीगना पसंद करते हैं, तो कुछ घूमने निकल जाते हैं।
अगर आप इस मौसम का आनंद उठाना चाहते हैं, तो इन स्नैक्स को जरूर खाएं। आइए इन स्नैक्स के बारे में विस्तार से जानें।
बारिश में भीगने के बाद भुना हुआ भुट्टा खाने का अपना ही एक अलग मजा है। ये स्ट्रीट फूड बहुत पॉपुलर है। आप भी जरूर खाएं।
मानसून में आप समोसा खा सकते हैं, जो घर पर आसानी से बना सकते हैं। इनका स्वाद बारिश में अलग ही होता है।
मानसून में चाय के साथ गरमा गरम पकौड़े जरूर खाएं। खासतौर पर प्याज और मिर्च के पकौड़े इस मौसम में जरूर ट्राई करें।
बारिश में खस्ता कचोरी आप शाम के नाश्ते में खा सकते हैं। प्याज और मूंग दाल की कचोरी आपको एक अलग स्वाद देंगी।
मीठी और कुरकुरी जलेबी मानसून की बारिश में खाने का मजा दोगुना कर देती है।
आप चाहें, तो अदरक और इलायची वाली मसाला चाय भी पी सकते हैं। ये आपको बारिश में ताजगी देगी।
ये चीजें बारिश के मौसम में जरूर खाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com