किस विटामिन की कमी से आती है मुंह से दुर्गंध? ऐसे पाएं छुटकारा


By Ashish Mishra15, Jan 2025 02:24 PMjagran.com

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से मुंह से दुर्गंध आने लगती है?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने पर शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन-डी की कमी

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर मसूड़ों में इंफेक्शन होने लगता है, जिससे कई तरह के बैक्टीरिया जन्म ले लेते हैं।

मुंह से दुर्गंध आना

मसूड़ों में इंफेक्शन होना मुंह से दुर्गंध आने का कारण बन सकता है। इसे दूर करने के लिए विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।

इम्यूनिटी कमजोर होना

शरीर में विटामिन डी की कमी होने से इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है, जिससे मुंह में इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

हड्डियों होने लगती हैं कमजोर

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसके साथ ही, शरीर में कमजोरी और थकान की समस्या होने लगती है।

धूप में टहलें

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना कम से कम 20-30 मिनट धूप में टहलना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडे की जर्दी और फोर्टिफाइड अनाज आदि को शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ