दिखेंगी सबसे हटके, पार्टी में पहनें Eisha Singh जैसे वेस्टर्न ड्रेसेज


By Priyam Kumari15, Jan 2025 02:21 PMjagran.com

बिग बॉस कंटेस्टेंट Eisha Singh

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 18 के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं, एक्ट्रेस का फैशन सेंस बेहद कमाल का है।

Eisha Singh के वेस्टर्न ड्रेसेज

ईशा सिंह अपने वेस्टर्न लुक्स से फैंस को दीवाना बना देती हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके कुछ स्टाइलिश वेस्टर्न ड्रेसेज दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप पार्टी में कैरी कर सकती हैं।

वन शोल्डर ड्रेस

एक्ट्रेस स्काई ब्लू कलर की वन शोल्डर थाई हाई स्लिट ड्रेस में बहुत गॉर्जियस लग रही हैं। आप उनके इस लुक को कॉपी करके पार्टी में कहर ढा सकती हैं।

बॉडीकॉन ड्रेस

इन दिनों यंग गर्ल्स के बीच बॉडीकॉन ड्रेस का काफी क्रेज है। अगर आप ऑफिस इवेंट में स्टाइलिश नजर आना चाहती हैं, तो इस कट-स्लीव्स बॉडीकॉन ड्रेस से आइडिया लें।

शॉर्ट ड्रेस

पिंक कलर की प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में ईशा काफी प्यारी लग रही हैं। आप भी उनकी इस ड्रेस को अपने वॉडरोब में शामिल कर सकती हैं।

फ्लोरल गाउन

अगर आप दोस्त की पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही फ्लोरल गाउन को स्टाइल करें। यह आपके लुक पर चार चांद लगा देंगे।

ब्लेजर विद पैंट

आप इस व्हाइट कलर की पैंट के साथ टर्टल नेक टॉप और ब्लेजर को ऑफिस पार्टी में कैरी किया जा सकता है। ऐसे आउटफिट आपको बॉसी लुक देंगे।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@eishasingh)