शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों को इन्गोर नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी से चलने में परेशानी होती है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट पर ध्यान देना चाहिए।
विटामिन डी की कमी होने पर व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं।
अगर आपके जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो यह शरीर में विटामिन डी की कमी का लक्षण हो सकता है। इस लक्षण को इग्नोर करने से बचना चाहिए।
विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में कमजोरी और थकान की समस्या होने लगती है,जिससे व्यक्ति को चलने-फिरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना सुबह 20-30 मिनट तक सूर्य की रोशनी में टहलना चाहिए। इससे विटामिन की कमी दूर होती है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में अंडे की जर्दी, दूध, काजू और संतरा आदि चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।
शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ