इस विटामिन की कमी से फूलने लगती है सांस


By Farhan Khan02, Sep 2025 02:15 PMjagran.com

सांस फूलना

आजकल की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और ऑफिस के स्ट्रेस के चलते अधिकतर लोग तेजी से सेहत से जुड़ी परेशानियों के शिकार हो रहे हैं। इन परेशानियों में सांस फूलना भी शामिल है।

विटामिन और सांस फूलने का कनेक्शन

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किस विटामिन की कमी से व्यक्ति की सांस फूलने लगती है। आइए इस विटामिन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सके और आप बीमार न हो।

विटामिन-डी

हम आपको विटामिन-डी के बारे में बता रहे हैं। यह विटामिन हड्डियों की मजबूती, इम्यून सिस्टम को सुधारने, मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने और शरीर में कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन में मदद करता है।

विटामिन-डी की कमी से सांस फूलना

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाए, तो ऐसे में उस व्यक्ति की सांस फूलने लगती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको विटामिन-डी से जुड़े फूड्स का सेवन करना चाहिए।

साल्मन मछली खाएं

शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको साल्मन, टूना, मैकेरल और सार्डिन जैसी फैटी फिश का सेवन करना चाहिए। ये विटामिन-डी का एक बेहतरीन सोर्स हैं।

अंडे की जर्दी होती है बेस्ट

शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आपको अंडे की जर्दी खानी चाहिए। इसमें आयरन, फोलेट,  प्रोटीन, राइबोफ्लेविन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट खाएं  

डेयरी प्रोडक्ट में नेचुरल रूप से विटामिन-डी पाया जाता है। इसके लिए आप दही, पनीर और मक्खन जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।  

मशरूम रोजाना खाएं

मशरूम में विटामिन डी के साथ-साथ नियासिन, राइबोफ्लेविन, पैंटोथैनिक एसिड, पोटेशियम, सेलेनियम, तांबा, फास्फोरस और जिंक जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com