40 के बाद महिलाएं जरूर कराएं ये मेडिकल टेस्ट


By Priyam Kumari02, Sep 2025 04:11 PMjagran.com

40 के बाद महिलाओं के लिए जरूरी टेस्ट

महिलाओं के लिए हेल्थ चेकअप बेहद अहम हो जाते हैं। सही समय पर मेडिकल टेस्ट कराने से कई बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है। 40 के बाद हर महिला को इन टेस्ट को जरूर करवाना चाहिए।

ब्लड प्रेशर टेस्ट

40 प्लस महिलाओं को हाई BP दिल और किडनी से जुड़ी बीमारियों की वजह बन सकता है। इसलिए नियमित जांच जरूरी है।

थायराइड टेस्ट

महिलाओं में थायराइड की समस्या बड़ी ही कॉमन है। अगर थकान, वजन बढ़ना या कम हो रहा है, तो ये थायराइड के लक्षण हो सकते हैं। नियमित जांच जरूरी है।

ब्लड शुगर टेस्ट

बढ़ती उम्र के साथ ब्लड शुगर टेस्ट जरूर कराना चाहिए। शुगर लेवल चेक करने से डायबिटीज का पता जल्दी चल जाता है और इलाज आसान हो जाता है।

पैप स्मीयर टेस्ट

महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा होता है। इसे कम करने के लिए पैप स्मीयर जांच बेहद जरूरी है।

मैमोग्राफी जरूरी

40 के बाद महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी जरूर करानी चाहिए। जिससे बाद में ज्यादा परेशानी न हो।

बोन डेंसिटी टेस्ट

40 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस से बचने के लिए यह टेस्ट जरूरी है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल टेस्ट

कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हार्ट डिजीज की बड़ी वजह है। इसलिए सही समय रहते ही ये टेस्ट कराना चाहिए।

महिलाओं को 40 की उम्र के बाद अपने स्वास्थ्य की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva