कौन से विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?


By Ashish Mishra17, Feb 2025 02:32 PMjagran.com

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि कौन-से विटामिन की कमी से नींद नहीं आती है?

नींद न आना

कई बार व्यक्ति को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे मानसिक परेशानी होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

विटामिन डी की कमी

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर रात में नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

स्लीप पैटर्न का बिगड़ना

विटामिन डी कमी स्लीप पैटर्न को बिगाड़ देता है। इससे व्यक्ति को रात में नींद नहीं आती है और सोने का समय भी बदल जाता है।

हड्डियों का कमजोर होना

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे व्यक्ति को नींद आने की भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

तनाव की समस्या

पर्याप्त नींद न लेने से व्यक्ति को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। अक्सर ऐसा विटामिन डी की कमी से होने लगता है।

सूर्य की रोशनी में टहलें

शरीर में विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए सुबह कम से कम 20-30 मिनट तक सूर्य की रोशनी में टहलना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

विटामिन डी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में केला, कीवी, पपीता, संतरा और डेयरी प्रोडक्ट्स आदि चीजों को शामिल करना चाहिए।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ