लिपस्टिक आपके आउटफिट को ही नहीं, बल्कि मेकअप के लुक को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाती है। लेकिन, हमेशा एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट के साथ लिपस्टिक लगाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। स्टोरी में आज हम आपके लिए 6 बेस्ट शेड्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
मेहरून लिपस्टिक आपके वेस्टर्न और एथनिक आउटफिट्स को महफिल की स्पॉट लाइट बना देगा। यह हर फेस टोन के लिए बेस्ट होती है।
आउटफिट के साथ मेकअप को गॉर्जियस लुक देने के लिए यंग गर्ल्स ब्राउन न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह शेड भी हर स्किन टोन के लिए बेस्ट माना जाता है।
यंग गर्ल्स को अपने आउटफिट के साथ लाइट और शाइनी लिपस्टिक लगाना पसंद होता है। क्या आप भी उन्हीं में से हैं, तो यह प्लम शेड लिपस्टिक आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैै।
बेज कलर गोरी लड़कियों के साथ सांवली लड़कियों पर खूब खिलकर आता है। यह शेड देखने में एकदम नेचुरल लुक देता है। आप बेज कलर को लहंगे और साड़ी के साथ-साथ शॉर्ट ड्रेस के साथ लगा सकती हैं।
गोरी के साथ-साथ यह डस्की रोज शेड सांवली लड़कियों पर भी अच्छा लगता है। आप इस शेड को अपनी डेट नाइट पर लगा कर कॉन्फिडेंट फील कर सकती हैं क्योंकि यह रोमांटिक वाइब देता है।
ज्यादातर लड़कियों का पसंदीदा कलर पिंक होता है। अगर आप भी अपने आउटफिट के साथ लाइट शेड लगाना चाहती हैं, तो इस पिंक शेड को ट्राई कर सकती हैं।
आप 6 लिपस्टिक शेड्स से अपने एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट को अट्रैक्टिव और क्लासी लुक दे सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Freepik