आजकल रातों को नींद ना आना एक बड़ी समस्या बन चुकी है। कई लोग इस बीमारी के शिकार हो चुके हैं।
अगर आप भी उन लोगों में है, जो रात में चैन से सो नहीं पा रहे, तो आपके शरीर में विटामिन की कमी हो चुकी है।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किस विटामिन की कमी के कारण रातों की नींद उड़ जाती है? आइए इसके बारे में जानें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो अगर आपके शरीर में विटामिन-डी की कमी हो चुकी है, तो आपको रातों में नींद नहीं आएगी।
विटामिन-डी की कमी से मेलाटोनिन प्रोडक्शन कम होता है। मेलाटोनिन, जो एक नींद हार्मोन होते हैं और एक अच्छी नींद के लिए जिम्मेदार होते हैं।
जब आपकी शरीर में इस विटामिन की कमी होती है, तो मेलाटोनिन बनना कम हो जाता है, जिससे आपको ठीक से नींद नहीं आती।
विटामिन-डी के अलावा हैप्पी हॉर्मोन्स कम होने की वजह से भी अक्सर रातों की नींद उड़ जाती है और नींद ना आने की वजह स्ट्रेस होने लगता है।
आपको अपनी नींद पूरी करने के लिए शरीर में विटामिन-डी और हैप्पी हॉर्मोन्स की पूर्ति करनी चाहिए। नहीं तो समस्या बढ़ सकती है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com