रवीना टंडन 90 के दशक की एवरग्रीन अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों और सांग्स से फैंस का दिल जीता है।
49 साल की उम्र में आज भी एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज फैंस के दिलों को घायल करता है। इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक में रवीना कहर ढाती हैं।
आज हम आपको एक्ट्रेस की कुछ मॉडर्न साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको दुल्हन की मम्मी पहनकर खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
रवीना ऑरेंज कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी विद मैचिंग शार्ट जैकिट में काफी स्मार्ट लग रही हैं। आप इस डिफरेंट लुक को अपनी मम्मी के लिए सलेक्ट कर सकती हैं।
आप भी यदि अपनी मम्मी को एक्ट्रेस के जैसा ग्लैमरस लुक देना चाहती हैं, तो आप उनको ऐसी सिक्विन वर्क साड़ी दिलवा सकती हैं। इसके संग हाल्टर नेक ब्लाउज बेस्ट रहेगा।
आप इस तरह की सिंपल सोबर सिल्क बॉर्डर वाली साड़ी भी ऑप्शन में रख सकती हैं। ऐसी साड़ियां आपकी मदर के लुक को रॉयल बना देंगी।
अभिनेत्री डार्क ग्रीन कलर की बॉर्डर वाली साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। ऐसे में आप ऐसी साड़ी भी कैरी करके जलवा दिखा सकती हैं।
आजकल ऐसे कंट्रास्ट साड़ी-ब्लाउज खूब फैशन में चल रहे हैं। रवीना ने येलो कलर की साड़ी के संग गोल्डन शिमरी ब्लाउज पहना हुआ है।
All Photo Credit: Instagram