यंग गर्ल्स फॉलो करें Jannat Zubair का स्किन केयर रूटीन


By Shradha Upadhyay23, Oct 2024 10:00 AMjagran.com

चाइल्ड आर्टिस्ट जन्नत जुबैर

जन्नत जुबैर ने टीवी सीरियल्स में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। आज डीवा ने महज 23 साल की उम्र में अच्छा नाम कमा लिया है। आज जन्नत फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ रही हैं।

फैशन क्वीन जन्नत

जन्नत अपने लुक्स को लेकर अक्सर सेंसेशन बनी रहती हैं। इंडियन हो या वेस्टर्न डीवा हर अटायर में स्टाइलिश लगती हैं। यंग गर्ल्स के लिए वो इंस्पिरेशन हैं।

खूबसूरती की मिसाल पेश

अभिनेत्री ड्रेसिंग सेंस के साथ अपनी खूबसूरती की भी अजब मिसाल पेश करती हैं। हर कोई जन्नत की ग्लोइंग स्किन का राज जानता चाहता है। आइए आज हम आपको बता ही देते हैं जो यंग गर्ल्स के लिए हेल्पफुल रहेगा।

ऑइली और जंक फूड से दूरी

जन्नत जुबैर अपनी डाइट का बेहद ख्याल रखती हैं, क्यूंकि हमारे खानपान का स्किन पर काफी असर होता है। डीवा खुद को जंक और ऑइली फूड से दूर रखती हैं।

घरेलू चीजों का इस्तेमाल

अभिनेत्री बाजार में मिलने वाले कैमिकल युक्त फेस मास्क की जगह घर पर ही मुल्तानी मिटटी और गुलाबजल का फेस पैक चेहरे पर लगाती हैं।

गुलाब जल का यूज

एक्ट्रेस अपने फेस से मेकअप हटाने के बाद गुलाब जल स्प्रे करती हैं और इसको पोंछती नहीं हैं, बल्कि चेहरे पर एब्जॉर्ब होने देती हैं। इससे स्किन ग्लो करती है।

लिक्विड चीजों का ज्यादा सेवन

जन्नत की चमकदार स्किन का राज है कि वो दिन भर में ढेर सारा पानी और लिक्विड चीजें जिसे फलों का जूस और नारियल पानी आदि का सेवन ज्यादा करती है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

All Photo Credit : Instagram