हमारा शरीर कई तरह के मिनरल्स, विटामिन से मिलकर बनाया है और हर विटामिन शरीर के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी12 त्वचा, दिल, दिमाग को हेल्दी बनाए रखता है।
वैसे तो चिकन, मटन, मछली आदि में विटामिन बी12 की मात्रा ज्यादा होती है। आज हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे जो सस्ते भी हैं और शरीर में विटामिन बी12 की कमी भी पूरी कर देंगे।
अगर आप नॉनवेज नहीं खाते लेकिन अंडा खाते हैं तो इसके सेवन से शरीर में विटामिन बी12 की कमी नहीं होगी।
पालक में भी विटामिन बी12 पाया जाता है। पालक शरीर में विटामिन बी12 के अलावा आयरन की कमी को भी पूरा करती है।
दूध से बनी चीजों में भी कई मिनरल्स और विटामिन होते हैं। आपको बता दें कि दही और पनीर के सेवन से भी विटामिन बी12 की कमी पूरी होती है।
अगर आप चीज खाना पसंद करते हैं तो आपको बता दें कि चीज भी विटामिन बी12 की कमी को पूरा करता है।
अगर आप रोज एक केला खाते हैं तो आपको भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे। केले में विटामिन बी12 भी भरपूर मात्रा में होता है।
दूध शरीर में कैल्शियम भी देता है और इसके अलावा विटामिन बी12 की कमी को भी पूरा करता है। आप रोज एक गिलास दूध पीएं।