बालों में कलर करने से क्या होता है?


By Akanksha Jain24, Jul 2024 04:38 PMjagran.com

ट्रेंड में है हेयर कलर करना

आज-कल कई लड़कियां सुंदर दिखने के लिए या फिर सफेद बालों को छुपाने के लिए हेयर कलर करती हैं। हेयर कलर का ट्रेंड बहुत चल रहा है।

हेयर कलर करने के नुकसान

लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बालों में कलर करने से नुकसान भी होता है। आज हम आपको कलर से होने वाले नुकसानों के बारे में बताएंगे।

हो सकती है एलर्जी

हेयर डाई करने वाले ज्यादातर लोगों में एलर्जी की समस्या देखने को मिलती है। यह समस्या भले ही तुरंत नजर ना आएं, लेकिन बाद में शरीर के हिस्सों में नजर आने लगती है।

बाल होते हैं कमजोर

बालों में जो कलर लगाया जाता है उसमें केमिकल होता है। ये केमिकल बालों को कमजोर बना सकता है और बाल झड़ने लगते हैं।

बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

 डाई का केमिकल हमारे लिए हानिकारक हो सकता हैं। कई स्टडी में बताया गया है कि हेयर कलर या डाई में पाए जाने वाले केमिकल्स कैंसर की वजह बन सकते हैं।

कम हो जाता है बालों का वॉल्यूम

इसके अलावा हेयर डाई करने से बालों का वॉल्यूम कम हो सकता है। ब्लीच के इस्तेमाल से बाल हल्के हो जाते हैं, जिससे वॉल्यूम भी खत्म हो जाता है।

बाल हो जाते हैं रफ

अगर आप भी हेयर कलर करना पसंद करते हैं तो ध्यान रखें कि इससे आपके बाल रफ ना हो जाए। हेयर कलर से कई बार बाल रफ हो जाते हैं और शाइन भी चली जाती है।

करें बालों की देखभाल

अगर आप अपने बालों को कलर करवा रहे हैं या फिर करते हैं तो बालों का ध्यान भी रखें। अच्छे शैम्पू से धोएं और तेल लगाएं।

इसी तरह की खबरों को पढ़ते रहने के लिए फॉलो करें Jagran.com को