विटामिन-B 12 की कमी से होने लगती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan17, Nov 2023 10:00 AMjagran.com

विटामिन बी12

विटामिन बी12 एक ऐसा पोषक तत्व है, जो शरीर के ब्लड और नर्व सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

थकान और कमजोर

विटामिन बी12 मेगालोब्लास्टिक एनीमिया को रोकने में भी मदद करता है, यह एक ऐसा विकार है, जिसकी वजह से व्यक्ति थका हुआ और कमजोर महसूस करता है।

विटामिन बी12 की कमी पर दिखते हैं ये संकेत

बी12 की कमी होने पर शरीर हमें कुछ संकेत देता है, जिसे समय रहते पहचानकर इसे ठीक करना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

हाथों या पैरों में झुनझुनी

विटामिन बी12 की कमी से जुड़े नर्व डैमेज के दौरान हाथों या पैरों में झुनझुनी शुरू हो जाती है, जो इसका एक मुख्य संकेत है।

डिमेंशिया

अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो नर्व डैमेज भी हो सकता है और नतीजतन डिमेंशिया भी हो सकती है।

थकावट

विटामिन-बी12 की कमी के कारण थकावट होना सबसे लक्षण है। यह खून बनाने में मदद करता है। इसकी कमी होने के कारण खून बनना कम हो जाता है।

त्वचा का रंग फीका

विटामिन-बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल बनने कम हो जाते हैं। इससे एनीमिया हो जाता है और त्वचा का रंग फीका सा नजर आने लगता है।

जीभ में सूजन

विटामिन-बी12 की कमी के कारण जीभ में सूजन भी आ सकती है। इस कंडीशन को ग्लोसाइटिस कहते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com