आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों की आंखें फड़कती रहती है। मेडिकल भाषा में इसे मायोकेमिया कहा जाता है, जिसे नॉर्मल समझकर अंदाज नहीं किया जा सकता है।
आज हम आपको एक ऐसे विटामिन के बारे में बताएंगे, जिसकी कमी से आपकी आंखें बार-बार फड़क सकती है। आइए इस विटामिन के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
हम आपको विटामिन-बी12 के बारे में बता रहे हैं। यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स बनाने से लेकर नर्वस सिस्टम के सही फंक्शन में अहम भूमिका निभाने का काम करता है।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो हो जाए, तो उस व्यक्ति की आंखें बार-बार फड़कती रहती है। ऐसे में अपने शरीर में विटामिन-बी12 कभी कम न होने दें।
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। ये सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होते हैं।
मेथीदाना में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम के साथ-साथ विटामिन बी12 भी होता है। ऐसे में डाइट में इसे जरूर शामिल करें।
अगर आप भी एक वेजिटेरियन हैं और शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना दही खाना चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com