मानसून में टाइफाइड से बचने के लिए जरूर बरतें ये सावधानियां


By Farhan Khan02, Aug 2025 06:00 AMjagran.com

टाइफाइड बुखार  

मौसम धीरे-धीरे बदल चुका है और मानसून शुरू हो चुका है। इस मौसम में बीमारियां फैलने का खतरा बेहद ज्यादा है और टाइफाइड इन्हीं में से एक है, जो एक बुखार है।

टाइफाइड से बचने की सावधानी

आज हम आपको कुछ ऐसी सावधानियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आप टाइफाइड से बच सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

भेल पुरी न खाएं

अगर टाइफाइड से बचना चाहते हैं, तो इसका रामबाण तरीका यही है कि पानी पुरी, चाट और भेल पुरी जैसी चीजों को खाने से परहेज करें क्योंकि ये चीजें सफाई से नहीं बनाई जाती।

मछली को अच्छे से पकाकर खाएं

मानसून में अगर आप मांस, मछली और अंडे खा रहे हैं, तो इन्हें अच्छी तरह से पकाकर खाएं। इन चीजों को अधपका खाने से आप टाइफाइड के शिकार हो सकते हैं।

ठंडे ड्रिंक्स न पिएं

मानसून के दौरान आपको ठंडी चीजें और ठंडे ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे आपको जुकाम हो सकता है, जो टाइफाइड का रूप ले सकता है।

साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें

टाइफाइड बुखार से बचने का रामबाण इलाज यही है कि अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। ऐसा न करने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

इम्यूनिटी बूस्टर फूड्स खाएं

टाइफाइड से बचने के लिए आपको पौष्टिक और इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। वीक इम्यूनिटी अक्सर आपको बीमार कर देती है।

उबला हुआ पानी पिएं

टाइफाइड से बचने के लिए बरसात के मौसम में आपको उबला हुआ पानी पीना चाहिए। गर्म चीजों को ज्यादा खाना चाहिए। इससे आप निरोह रहेंगे।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com