इस विटामिन की कमी से लगती है ज्यादा सर्दी, ऐसे पाएं गर्माहट


By Ashish Mishra11, Nov 2024 12:30 PMjagran.com

विटामिन की कमी

शरीर में विटामिन की कमी होने पर कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी होने पर ज्यादा सर्दी लगती है?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर शरीर में विटामिन की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी

शरीर में विटामिन की बी12 की कमी होने पर सर्दी लग सकती है। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर में रेड ब्लड सेल्स का प्रोडक्शन नहीं हो पाता है।

सर्दी लगने की वजह

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर एनीमिया होने लगती है, जिससे शरीर में ज्यादा सर्दी महसूस होती है। इससे आपको ठंड भी लगत सकती है।

शरीर में कमजोरी की समस्या

विटामिन बी12 की कमी होने पर शरीर में थकान और कमजोरी की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

तुरंत जांच करवाएं

शरीर में इन लक्षणों के दिखते ही डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने से परेशानी बढ़ सकती है, जिससे आप खतरनाक बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं।

विटामिन बी12 युक्त चीजें खाएं

शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स, मांस और अंडे को शामिल करना चाहिए।

गुनगुने पानी पिएं

सर्दी से बचने के लिए रोजाना गुनगुने पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को गर्माहट मिलती है और खांसी-जुकाम की समस्या भी दूर होती है।

पढ़ते रहें

शरीर में विटामिन की कमी के लक्षण को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ