इस विटामिन की कमी से फटने लगते हैं होंठ


By Farhan Khan30, Oct 2025 02:15 PMjagran.com

विटामिन का सेवन करना

शरीर को लंबे समय तक सेहतमंद रखने में पोषक तत्व अहम भूमिका निभाते हैं। इसके लिए आपको हेल्दी चीजें और ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। इन पोषक तत्वों में विटामिन भी शामिल है।

होंठ और विटामिन का कनेक्शन

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किस विटामिन की कमी से आपके होंठ फटने लगते हैं। आइए इस विटामिन के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सके और आपके होंठ हेल्दी रहें।

विटामिन-बी12

हम आपको विटामिन-बी12 के बारे में बता रहे हैं। यह विटामिन शरीर में ब्लड सेल्स बनाने, इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने और एनर्जी को प्रदान करने का काम करता है। ऐसे में शरीर में विटामिन-बी12 की कमी नहीं होनी चाहिए।

विटामिन-बी12 की कमी से होंठ फटना

अगर किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो जाए, तो उसके होंठ फटने लगते हैं। अगर आपके भी होंठ फट रहे हैं, तो ऐसे में आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो गई है।

विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स

आपको अपने होंठों को नर्म और मुलायम रखने के लिए शरीर में विटामिन-बी12 की पूर्ति करनी चाहिए। इसके लिए आप विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स का सेवन कर सकते हैं।  

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप दूध, दही और पनीर जैसी चीजें खा सकते हैं।

अंडे खाएं

शरीर में विटामिन-बी12 के लिए अंडे भी खाएं जा सकते हैं। इनमें विटामिन-बी12 के अलावा प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जो आपकी हड्डियां मजबूत बना सकता है।

फूड्स लिमिट में खाएं

हालांकि, आपको विटामिन-बी12 से जुड़े फूड्स खाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि इन्हें लिमिट में खाएं। अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com