रोजाना 1 चम्मच सौंफ खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां


By Farhan Khan30, Oct 2025 01:44 PMjagran.com

सौंफ का सेवन करना

आयुर्वेद की दुनिया में हमारे किचन में रखें मसाले बड़े से बड़ा रोग ठीक करने में कारगर माने जाते हैं। ये खाने में खुशबू बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को निरोग भी रखते हैं। सौंफ इन्हीं, मसालों में से एक है।

1 चम्मच सौंफ खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना 1 चम्मच सौंफ खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सौंफ में मौजूद पोषक तत्व

सौंफ में मुख्य रूप से विटामिन-सी, विटामिन-ई, विटामिन-के, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर के अलावा पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खून की कमी होगी पूरी

अगर आपके शरीर में अक्सर खून की कमी हो जाती है, तो ऐसे में आपको अपने शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना एक चम्मच सौंफ का सेवन करना चाहिए। इसमें आयरन होता है।

इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग

बदलते मौसम में अक्सर हमारी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। वीक इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आपको रोजाना 1 चम्मच सौंफ खानी चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।

दिल रहता है निरोग

इन दिनों लोग तेजी से दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। दिल को हेल्दी रखने के लिए आपको रोजाना 1 चम्मच सौंफ का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद पोटेशियम दिल का ख्याल रखता है।

स्किन रहेगी हेल्दी

जो लोग स्किन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन लोगों के लिए सौंफ किसी अमृत से कम नहीं है। यह विटामिन-ई का रिच सोर्स होती है और विटामिन-ई स्किन का ध्यान रखता है।

हड्डियों के लिए रामबाण

जिन लोगों की हड्डियां समय से पहले वीक हो गई है। उन लोगों को डाइट में सौंफ शामिल करनी चाहिए। यह कैल्शियम से भरपूर होती है। कैल्शियम हड्डियों के लिए गुणकारी होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com