शरीर के लिए विटामिन बी बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि इस विटामिन की कमी अधिकता से कौन-सी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है?
कई बार लोगों के खानपान में बदलाव होने से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती है। इस परेशानियों से बचने के लिए डाइट में ध्यान देना चाहिए।
शरीर में विटामिन बी की मात्रा के बढ़ने से शरीर पर कई तरह के असर पड़ने लगते हैं। इसे इग्नोर करने से भी बचना चाहिए।
शरीर में विटामिन-बी3 की ज्यादा मात्रा में लिवर के लिए नुकसादायक होती है। इसके अलावा, इसके बढ़ने से त्वचा में रेडनेस, खुजली और पेट में जलन जैसी परेशानी भी होने लगती है।
विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स की ज्यादा होने पर पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ने लगता है। इससे पेट में दर्द, जी मचलने, उल्टी और दस्त जैसी समस्याओं के होने का खतरा बढ़ जाता है।
विटामिन-बी12 की ज्यादा स्किन के लिए नुकसानदायक होती है। इससे मुंहासे, त्वचा में खुजली और रैशेज बढ़ने लगते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि शरीर में विटामिन बी12 की अधिकता हार्ट के लिए नुकसानदायक है। इससे दिल की धड़कन बढ़ने का खतरा रहता है।
विटामिन बी की अधिकता से शरीर में सूजन की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए डाइट में विटामिन बी युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ