स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के इन जगहों का करें सैर


By Priyam Kumari12, Aug 2025 02:36 PMjagran.com

15 अगस्त पर घूमने का प्लान?

भारत में 15 अगस्त को 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस खास मौके पर हर कोई बाहर घूमने की चाह रखता है।

दिल्ली की इन जगहों को न करें मिस

देशभक्ति के रंग में रंगी दिल्ली में ऐसे कई स्थान हैं, जहां जाकर आप इस दिन को खास बना सकते हैं।

Red Fort

लाल किला पर हर साल प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं, इस ऐतिहासिक किले का नजारा 15 अगस्त को बेहद खास होता है।

India Gate

शाम के समय इंडिया गेट की लाइटिंग और देशभक्ति का माहौल मन मोह लेता है। स्वतंत्रता दिवस पर यहां भीड़ और उत्साह अलग ही होता है।

Raj Ghat

महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें नमन करना, स्वतंत्रता दिवस पर एक अनोखा अनुभव देता है।

Jantar Mantar

जंतर मंतर खगोल विज्ञान का अनोखा नमूना है, जहां विज्ञान और इतिहास एक साथ देखने को मिलता है।

Purana Quila

दिल्ली का यह ऐतिहासिक किला स्वतंत्रता दिवस पर घूमने के लिए शानदार जगह है। यहां की वास्तुकला और पुराना इतिहास देखने लायक है।

Qutub Minar

दिल्ली के इतिहास का अनोखा नमूना कुतुबमीनार एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां आप 15 अगस्त पर जा सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस दिल्ली की इन जगहों पर जाकर गर्व महसूस करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva