मानसून में ज्यादा बाल धोने के नुकसान क्या हैं?


By Akshara Verma12, Aug 2025 01:00 PMjagran.com

ज्यादा बाल धोने के नुकसान

मानसून में बाल ड्राई और बेजान हो जाते हैं। इस मौसम में बालों की देखभाल करना काफी जरूरी होता हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं मानसून सीजन में बालों को हफ्ते में 2 बार से ज्यादा धोने पर यह खराब होने लगते हैं। आइए जानते हैं उन नुकसानों के बारे में।

बालों में रूखापन

मानसून में 2 बार से ज्यादा बाल धोने से बालों को नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता हैं, जिसके कारण वह रूखे और बेजान से नजर आते हैं।

बालों का झड़ना

ज्यादा बाल धोने से बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं, जिससे बाल टूटने लगते हैं। साथ ही, बालों में कमजोरी आने लगती हैं।

डैंड्रफ की समस्या

क्या आप जानते हैं मानसून में ज्यादा बाल धोने से बालों में धीरे-धीरे डैंड्रफ की समस्या बढ़ने लगती हैं। साथ ही, स्कैल्प कमजोर और रफ हो जाता हैं।

बालों में कमजोरी

ज्यादा बाल धोने से बालों में प्रोटीन की कमी हो जाती है, जिससे बाल कमजोर और टूटने लगते हैं।

सिर में फंगस

मानसून के महीने में आप हफ्ते में करीब 2-3 बार से ज्यादा बाल धोने से सर में फंगस जैसी समस्याओं का सामना कर सकते हैं, जो बालों को खत्म कर देता हैं।

बालों का उलझना

मानसून में ज्यादा बाल धोने से यह काफी ज्यादा उलझने लगते हैं, जिससे सिर में दर्द और बालों में दर्द होने लगता हैं।

बालों की लंबाई में कमी

हफ्ते में 4-5 दिन बाल धोने से बालों की वृद्धि में कमी आने लगती हैं। साथ ही, जड़ें कमजोर होने लगती हैं।

मानसून के सीजन में ज्यादा बाल धोने से आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva