लाइफ में एक बार जरूर घूमें ये ऐतिहासिक स्थल


By Farhan Khan14, Sep 2024 05:12 PMjagran.com

समृद्ध संस्कृति और इतिहास

भारत, अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास के लिए जाना जाता है, जो कई ऐतिहासिक स्मारकों को अपने अंदर समेटे हुए हैं।

पर्यटकों को आकर्षित

ये स्मारक भारत के गौरवशाली अतीत की कहानियां सुनाते हैं और अब आधुनिक समय में भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

घूमें ये ऐतिहासिक स्थल

आज हम आपको भारत के उन ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें लाइफ में एक बार जरूर विजिट करना चाहिए।

ताजमहल स्थल

ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में से एक के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। जिसे शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया गया था।

कुतुब मीनार

कुतुब मीनार दिल्ली में स्थित एक 5-मंजिला लाल बलुआ पत्थर की मीनार है। इसे 12वीं शताब्दी में कुतुबुद्दीन ऐबक ने बनवाया गया था।

सबसे ऊंची मीनार

इसे दुनिया की सबसे ऊंची मीनार के रूप में जाना जाता था। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया है।

महाबोधि मंदिर

महाबोधि मंदिर, बिहार के बोधगया में स्थित है, जहां बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था। इस वजह से यह एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थल है।

लाल किला

लाल किला, दिल्ली में स्थित एक विशाल किला है। लाल किला की दीवारें लाल बलुआ पत्थर से बनी हैं। यहां एक संग्रहालय भी है।

आप इन स्थलों को लाइफ में एक बार जरूर विजिट करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com