Weekend Trip: वीकेंड पर इन हिल स्टेशन का कर सकते हैं रुख


By Amrendra Kumar Yadav20, Jul 2023 04:44 PMjagran.com

ट्रिप प्लान

हफ्ते भर की भागदौड़ भरी दिनचर्या के बाद लोग वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लान करते हैं, जहां वे खुद के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकें।

हिल स्टेशन

हम ऐसे ही कुछ हिल स्टेशन की बात करेंगे जहां आपको सुकून की अनुभूति होगी। यहां पर आप खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं।

अल्मोड़ा

यह उत्तराखंड का एक सुंदर हिल स्टेशन है। इसे शानदार खाने और वाइल्ड लाइफ के लिए जाना जाता है। यहां पर आप सुकून से वीकेंड एंजाय कर सकते हैं।

चंबा

यह हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश में स्थित है। प्राचीन मंदिरों और गुफाओं के लिए यह प्रसिद्ध है। यहां पर आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

तोश

हिमाचल में स्थित यह हिल स्टेशन कसोल से मात्र 25 मिनट की दूरी पर स्थित है। यहां के खूबसूरत नजारे आपको सुखद अहसास दिलाएंगे।

रानीखेत

उत्तराखंड में स्थित इस हिल स्टेशन को अंग्रेजों ने हिमालय की चोटियों के आसपास विकसित किया था। यहां से हिमालय का दीदार देखते बनता है।

बिनसर

हरे-भरे पेड़ों से घिरा यह हिल स्टेशन अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद लिया जा सकता है।

मसूरी

इसे पहाड़ो की रानी भी कहा जाता है। यहां पर खूबसूरत प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर भी हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और ट्रेवल से संबंधित ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com