आंवला खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे


By Ashish Mishra20, Jul 2023 04:09 PMjagran.com

आंवला

आंवला में पोषक तत्व भरपूर मात्रा होता है। इसका सेवन करने से शरीर को कई तरह के विटामिन्स और प्रोटीन मिलते हैं। आइए जानते हैं कि इसे खाने से शरीर को क्या फायदा होता है?

बालों के लिए फायदेमंद

आंवला में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह बालोंं को झड़ने से बचाने के अलावा उसे चमकदार भी बनाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

आंवले में विटामिन सी पाया जाता है। यह शरीर से टॅाक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी मददगार होता है।

पाचन में सहायक

आंवले में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे खाली पेट खाने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके अलावा कब्ज और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट का गुण होता है। यह शरीर से दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है।

डायबिटीज से राहत

आंवला में क्रोमियम होता है जो शुगर को कम करता है। इसका सेवन करके डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है।

मजबूत हड्डियां

आंवले में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से जोड़ों का दर्द खत्म होता है। यह हड्डियों को भी मजबूत करने में मददगार होता है।

खून को साफ करना

आंवला का सेवन करने से विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। यह खून को साफ करने के साथ ही लिवर की क्रियाशीलता को बढ़ाता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ