वीकेंड पर घूमने का कर रहे हैं प्लान, यहां घूमें


By Amrendra Kumar Yadav05, Oct 2023 09:00 PMjagran.com

ट्रिप प्लान

अक्सर लोग वीकेंड पर कहीं घूमने जाने का प्लान करते हैं, जहां पर वे प्रकृति के साथ समय बिता सकें और खुद को कुछ समय दे सकें।

क्वालिटी टाइम

किसी भी जगह पर दोस्तों व परिवार के संग छुट्टियां बिताने के बाद एक बार फिर से नई ऊर्जा के साथ काम कर सकते हैं।

वीकेंड ट्रिप

ऐसे में अगर आप भी वीकेंड में कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां पर दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ एंजॉय कर सकते हैं।

मुक्तेश्वर

यह स्थान उत्तराखंड में स्थित है। मुक्तेश्वर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ और नीला आसमान आपका मन मोह लेगा।

ओरछा

यह स्थान धार्मिक रूप से समृद्ध है। इस स्थान पर बौद्ध संस्कृति की झलक मिलती है। यहां पत्थरों से बने मंदिर और महल हैं, जिनको देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां पांडव गुफा भी देख सकते हैं।

ऊटी

यह दक्षिण भारत का बहुत पॉपुलर हिल स्टेशन है। यह जगह प्राकृतिक रूप से बहुत समृद्ध है। यहां पर दूर-दूर से लोग छुट्टियां एंजॉय करने आते हैं। यहां का वातावरण देखकर आपके मन को सुकून मिलेगा।

गोकर्ण

अगर आपको बीच बहुत पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए है। यहां पर खुद को रिलैक्स कर सकते हैं। यहां पर वीकेंड में दोस्तों के साथ बीच एक्टिविटीज में भाग ले सकते हैं।

गोवा

गोवा भी सुंदर बीच के लिए जाना जाता है। यह भी घूमने जाने का बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां पर सुंदर बीच एंजॉय कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और ट्रेवल से संबंधित ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com