दिमाग ही शरीर को कंट्रोल करने का काम करता है। व्यक्ति किसी भी काम को करने से पहले सोचता है। आइए जानते हैं कि कौन सी आदतें हैं जिससे दिमाग खराब होने लगता है?
व्यक्ति की आदतों को प्रभाव उसके दिमाग पर पड़ता है। कई ऐसी आदतें होती हैं जिससे दिमाग खराब होने लगता है।
अक्सर लोग काम के चलते पूरी नींद नहीं ले पाते हैं। इससे दिमाग पर निगेटिव प्रभाव पड़ने लगता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।
जो लोग व्यायाम नहीं करते हैं उन्हें दिमाग से जुड़ी परेशानी हो सकती है। मेंटली फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी होता है।
कई लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर सोचते रहते हैं। ऐसे लोगों की सोचने की क्षमता कम होने लगती है। स्वस्थ रहने के लिए तनाव से दूर रहना चाहिए।
कई लोग बिना टाइम के खाते रहते हैं। हमेशा टाइम टेबल के अनुसार भोजन करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा मसालेदार खाने से बचना चाहिए।
आज के समय लोग मोबाइल या कंप्यूटर पर ज्यादा समय दे रहे हैं। ऐसा करने से दिमाग पर प्रभाव पड़ने लगता है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से व्यायाम करने के आदत डालना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ