सोना आज के समय में सबसे महंगे आभूषण में से एक है। महिलाओं की ज्वैलरी का अहम हिस्सा होता है।
हालांकि आजकल मार्केट में तरह-तरह के आर्टिफिशियल ज्वैलरी उपलब्ध हैं, लेकिन सोने के असली आभूषणों की बात ही दूसरी है।
कई बार सोना खरीदते वक्त हम धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, ऐसे में असली और नकली सोना के बीच अंतर जानना बहुत जरूरी है। आज हम ऐसी ही टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे असली सोने की पहचान की जा सकती है।
शुद्ध सोने की पहचान करने के लिए सिरके की कुछ बूंदे सोने के ऊपर डालें, अगर सोने का रंग उतर रहा है तो सोना नकली है। अगर सोने के रंग में परिवर्तन नहीं हो रहा है तो सोना असली है।
नाइट्रिक एसिड से सोने की पहचान की जा सकती है। इससे सोने की जांच करने के लिए सबसे पहले सोने को हल्का से खुरचें और फिर नाइट्रिक एसिड की कुछ बूंदे मिलाएं। अगर सोने का रंग हल्का हो रहा है तो सोना नकली है।
सोने की शुद्धता को जांच करने के लिए पानी में सोने को डालें, अगर सोना ऊपर तैर रहा है तो सोना नकली है।
सोने के असली और नकली रूप को जानने के लिए मैग्नेट का सहारा लिया जा सकता है। इसके लिए सोने को लकड़ी के टुकड़े पर रखें, अब धीरे-धीरे चुंबक को सोने के पास लाएं। अगर सोना चुंबक की ओर आकर्षित हो रहा है तो सोना नकली है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM