सावन का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में शिव जी की पूजा करने से न सिर्फ हर मनोकामना पूर्ण होती है। बल्कि जीवन की सभी समस्याओं का खात्मा भी होता हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे शिव मंदिरों के बारे में बताएंगे, जो आपको सावन के महीने में जरूर विजिट करने चाहिए। आइए इन मंदिरों के बारे में विस्तार से जानें।
यूपी के बाराबंकी में मौजूद लोधेश्वर महादेव मंदिर बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि पांडवो ने अज्ञातवास के दौरान इस शिव मंदिर की स्थापना किया था।
इस मंदिर की स्थापना परशुराम जी ने की थी। यह हापुड़ का सबसे फेमस मंदिर है। इस मंदिर में दर्शन करने से मनचाही मुराह पूरी होती है।
आप काशी विश्वनाथ मंदिर में जा सकते हैं। आप सावन के महीने में यहां दर्शन कर सकते है। इस मंदिर बड़ी तादाद में लोग दर्शन के लिए आते हैं।
मनकामेश्वर मंदिर यूपी के प्रयागराज में मौजूद है। आपको एक बार सावन में इस मंदिर के दर्शन जरूर करने चाहिए। आपके सभी दुख समाप्त हो जाएंगे।
यह मंदिर यूपी के लखीमपुर खीरी में स्थित है। यह प्राचीन मंदिरों में से एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार सतयुग में रावण भगवान शिव के शिवलिंग को यहां लाया था।
सावन में इन मंदिर में एक बार जरूर जाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com