भगवान शिव का पावन माह सावन चल रहा है। इस महीने में लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए दूर-दूर जाते हैं।
ऐसे में हम आपको काशी विश्वनाथ के बारे में बताएंगे। यह मंदिर बनारस में स्थित है।
इस मंदिर का विशेष महत्व है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। शिव की नगरी कहे जाने वाले बनारस में यह बसा है।
इस मंदिर की विशेष महत्ता है। यहां पर भारत के अलग-अलग कोनों से लोग दर्शन करने आते हैं। इसके अलावा विदेशी पर्यटक भी यहां खूब देखे जा सकते हैं।
यहां पर पहुंचने के लिए विभिन्न राज्यों से बस की सेवा है। बनारस पहुंचने के बाद लाहौरी टोला के लिए टैक्सी या फिर ऑटो रिक्शा करना होगा।
इसके अलावा बनारस जाने का ट्रेन से भी ऑप्शन है। यहां के सिटी स्टेशन से मंदिर मात्र 2 किमी की दूरी पर स्थित है। वहीं वाराणसी जंक्शन से मंदिर 6 किमी की दूरी पर है।
रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने पर आसानी से मंदिर के लिए साइकिल रिक्शे या टैक्सी मिल जाएगी।
ऐसा माना जाता है गंगा स्नान करने और इस मंदिर के दर्शन करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।
लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com