सुबह में अपनाएं ये टिप्स, दिनभर रहेंगे एक्टिव


By Farhan Khan05, Aug 2023 02:03 PMjagran.com

व्यस्त

आज के समय में लोग इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि वह अपने स्वास्थ्य का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख पाते।

मेंटल हेल्थ

जिसके चलते इसका सीधा असर हमारे फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा है।

जंक फूड

इसके अलावा जंक और फास्ट फूड की और ज्यादा झुकाव हो रहा है। जिसके कारण हमारी इम्यूनिटी पावर कमजोर होती जा रही है।

दिनभर एक्टिव

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सुबह में ये टिप्स अपनाने से आप न सिर्फ हेल्दी रहेंगे बल्कि दिनभर एक्टिव भी रहेंगे।

मेडिटेशन

मेंटली रिलेक्स होने के लिए जरूरी है कि आप सुबह उठने के बाद अपने माइंड को शांत करने के लिए मेडिटेशन करें। इससे आपको फ्रेश फील होगा।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

सुबह उठने के बाद कई बार कमजोरी या थकान होने के कारण हमारी शरीर अकड़ने लगती है। जिससे बचने के लिए आप सुबह उठकर कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।

बॉडी मसाज

तेल की मालिश से आपकी मांसपेशियों को रिलैक्स मिलता है। बॉडी मसाज करने से आपकी बॉडी भी एक्टिव बनी रहती है।

गर्म पानी

शरीर की थकान दूर करने में गर्म पानी भी काफी मददगार है। आप अपनी बॉडी को रिलेक्स और एक्टिव बनाने के लिए गर्म पानी से नहा सकते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com