कपड़ों से निकल रहा है रंग, ऐसे करें धुलाई


By Ashish Mishra05, Aug 2023 01:15 PMjagran.com

कपड़ा

अक्सर लोगों को कपड़े का रंग उतरने लगता है। जिसकी वजह से पहनने पर भद्दा सा लगने लगता है। आइए जानते हैं कि कपड़ों से रंगों को उतरने से कैसे बचाएं?

धुलाई करना

कपड़ों की धुलाई करते समय विशेष ध्यान देना चाहिए। अलग-अलग कपड़ों को एक साथ नहीं धोना चाहिए।

धूप से दूरी

रंगीन कपड़ों को धुलने के बाद धूप में सुखाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से रंग फीके पड़ने लगते हैं।

डिटर्जेंट का इस्तेमाल

कई बार लोग गलत डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं। जिसके कारण कपड़ों का रंग फीका पड़ने लगता है। कपड़ों के रंग को बरकरार रखने के लिए अच्छे डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।

गर्म पानी से दूरी

लोग अक्सर कपड़ों को गर्म पानी में धोने लगते हैं। ऐसा करने से कपड़ों का रंग कम हो सकता है। इसे धुलने के लिए नार्मल पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।

विनेगर का इस्तेमाल

कपड़ों को धुलते समय विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कपड़ों को फीका होने से बचाने में मदद करता है।

अलग-अलग धोना

अलग-अलग रंग के कपड़ों को हमेशा अलग करके धोना चाहिए। ऐसा करने से एक-दूसरे के रंग नहीं लगते हैं और कपड़े की चमक भी बरकरार रहती है।

ठंडा पानी

जिन कपड़ों का रंग गहरा हो उसे गर्म पानी में नहीं धोना चाहिए। इन कपड़ों को ठंडे पानी में धोना चाहिए। ऐसा करने से कपड़ों की रंगत बनी रहती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ