बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा को आज हर कोई जानता है। विशाल आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं।
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में विशाल ने पहले भी मैं गाने में अपनी आवाज दी थी। विशाल ने कई गाने गाए हैं लेकिन इस गाने को सबसे ज्यादा प्यार हासिल हुआ।
विशाल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से कनेक्शन बनाना सिंगर को बहुत पसंद है।
विशाल मिश्रा काफी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। आज हम आपको लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं।
हाल ही में विशाल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर मर्सिडीज बेंज मेबैक GLS 600 के साथ कई पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने माता-पिता और गाड़ी के साथ पोज दे रहे हैं।
सिंगर विशाल मिश्रा ने अपनी कार कलेक्शन में जिस मर्सिडीज बेंज मेबैक GLS 600 को शामिल किया है, उसकी कीमत भारत में 3.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
आपको बता दें कि विशाल मिश्रा उत्तर प्रदेश के उन्नाव गांव के रहने वाले हैं। आज विशाल ने देश-विदेश में अपनी पहचान बना ली है।
विशाल मिश्रा की आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं। वहीं लड़कियां तो उनकी सबसे बड़ी दीवानी हैं।