नवरात्रि पर ट्राई करें Nikita Dutta के इंडियन लुक्स


By Shradha Upadhyay11, Apr 2024 05:05 PMjagran.com

कबीर सिंह एक्ट्रेस निकिता दत्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता दत्ता फिल्म 'कबीर सिंह' के बाद काफी फेमस हुई। अभिनेत्री ने फिल्मों के साथ टीवी शोज और सीरीज में भी काम किया है।

सोशल मीडिया सेंसेशन

इसके अलावा अभिनेत्री अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। इंडियन लुक में डीवा बेहद खूबसूरत लगती हैं।

निकिता दत्ता इंडियन ऑउटफिट

आज हम आपको एक्ट्रेस के इंडियन ऑउटफिट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप इस नवरात्रि पहनकर खुद को गॉर्जियस बना सकती हैं।

सिल्क लहंगा

निकिता पिंक कलर के सिल्क लहंगा हैवी चोली में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ चोकर नेकपीस काफी जंच रहा है।

शरारा सूट

अभिनेत्री लाइट कलर के शरारा सूट प्रिंटेड स्ट्रैपी कुर्ती में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। ये नवरात्रि पूजा के लिए बेस्ट है।

येलो कुर्ती

नवरात्रि पर आप निकिता की इस येलो कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं। ये आपको एकदम ट्रेडिशनल लुक देगी।

बनारसी साड़ी

एक्ट्रेस मल्टीकलर की बनारसी साड़ी कट स्लीव्स ब्लाउज में काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। ये दुर्गा पूजा में रॉयल लुक देगा।

ब्लू हैवी वर्क लहंगा

निकिता दत्ता का ब्लू फुल वर्क लहंगा डीपनैक चोली लुक काफी जंच रहा है। इसे आप डांडिया नाइट में ट्राई कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ