भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं।
अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपनी दिलकश अदाओं से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है।
वेस्टर्न हो या फिर इंडियन विराट की लेडी लव हर आउटफिट में गॉर्जियस नजर आती हैं। अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज को कॉपी करें।
अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में सेसी नजर आ रही हैं। इस तरह की ड्रेस पार्टी या डेट के लिए एकदम बेस्ट है।
अगर आप पार्टी में स्टाइलिश और हॉट दिखना चाहती हैं, तो ऐसी थाई हाई स्लिट ड्रेस को कॉपी करें। इसमें अनुष्का का लुक बेहद ग्लैमरस लग रहा है।
एक्ट्रेस वेस्टर्न ही नहीं, बल्कि इंडियन आउटफिट में भी बला की खूबसूरत लगती हैं। अगर आप किसी मौके पर सादगी भरा दिखना चाहती हैं, तो ऐसे सूट ट्राई करें।
ऑफिस गोइंग गर्ल्स के पास ब्लेजर सेट जरूर होना चाहिए। इसमें एक्ट्रेस काफी बॉसी और क्लासी लुक दे रही हैं।
एक्ट्रेस टी-शर्ट और जींस में काफी स्टाइलिश दिखाई दे रही हैं। आप भी ऐसी ड्रेस डेली वियर के लिए चुन सकती हैं।
विराट कोहली की वाइफ के इन आउटफिट्स को महिलाएं कॉपी करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@anushkasharma)