प्रोटीन के लिए जरूर खाएं ये सब्जियां


By Farhan Khan08, Jun 2025 10:00 AMjagran.com

प्रोटीन है जरूरी

प्रोटीन एक अहम पोषक तत्व है, जो हमारे शरीर को हेल्दी रखता है। यह मसल्स के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत और उनकी मरम्मत करने का काम करता है।

प्रोटीन के लिए खाएं ये सब्जियां

आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जो प्रोटीन से भरपूर मानी जाती है। आइए इन सब्जियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

पालक खाएं

प्रोटीन के लिए आप पालक सब्जी का चयन कर सकते हैं। इसमें आयरन, विटामिन, कैल्शियम, फोलेट और पोटेशियम भी होता है। आपको रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।

मशरूम है बेस्ट

अगर आप अपनी मसल्स को लोहे जैसा मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए मशरूम सब्जी जरूर खाएं। यह सब्जी प्रोटीन का रिच सोर्स होती है।

मटर डाइट में शामिल करें

मटर एक ऐसी सब्जी है, जो हर किसी की पहली पसंद होती है। लोग इस सब्जी को बड़े चाव से खाते हैं। मटर में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

ब्रोकली बढ़ाती है प्रोटीन

ब्रोकली दिखने में एकदम फूल गोभी जैसी होती है। शरीर को प्रोटीन से भरपूर रखने के लिए आपको रोजाना ब्रोकली सब्जी खानी चाहिए। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं।

लौकी होती है अमृत

लौकी देखकर भले ही आप नाक सिकोड़ लेते हो, लेकिन इस सब्जी में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है। एक महीना खाकर रोजाना खाकर देखिए यह सब्जी। रिजल्ट आपके सामने होगा।

राजमा है प्रोटीन का शानदार विकल्प

अक्सर माना जाता है कि चिकन में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। वेजिटेरियन वाले लोगों के लिए राजमा एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह खाने में काफी टेस्टी भी होता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com