इस दिशा में खाना बनाने से जीवनभर रहेंगे परेशान


By Farhan Khan04, Jun 2025 06:00 AMjagran.com

किचन से जुड़े नियम

हिंदू धर्म शास्त्र में किचन से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिसमें खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक के नियम शामिल है। इन नियमों का पालन करना जरूरी है।

नियम फॉलो न करने से क्या होता है?

अगर आप इन नियमों को फॉलो नहीं करते हैं, तो इससे आपके जीवन में अंधेरा छा सकता है। आपकी तरक्की रुक सकती है। घर में कंगाली आ सकती है। अन्न की कमी भी होने लगती है।

इस दिशा में न बनाएं खाना

आज हम आपको बताएंगे कि आखिर किस दिशा में भूल से भी खाना नहीं बनाना चाहिए, ताकि आप पर कोई मुसीबत न आए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

उत्तर दिशा में न बनाएं खाना

कभी भी उत्तर दिशा में खाना नहीं बनना चाहिए। इससे आपके परिवार के सदस्यों की आय घट सकती है। घर में धीरे-धीरे धन का आगमन रुक जाता है।

दक्षिण दिशा में खाना बनाने से बचें

उत्तर दिशा के साथ-साथ दक्षिण दिशा में भी खाना बनाने से बचना चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो सकती है। गृह क्लेश होने का खतरा बना रहता है।

पूरब दिशा में बनाए खाना

किचन में खाना बनाने के लिए सबसे बेस्ट दिशा पूरब मानी गई है। इस दिशा में खाना बनाने से खाने में बरकत होती है और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाएं

खाना बनाते समय इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि आपके किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगी हो। इससे आपके जीवन में खुशियां आ सकती है।

पहली रोटी गाय को खिलाएं

जब आप खाना बना लें, तो इसके बाद सबसे पहली रोटी गाय को खिलाएं। इससे आपको न सिर्फ गौ माता का आशीर्वाद मिलेगा, बल्कि आपकी सारी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com