जून-जुलाई की गर्मी से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं।
ऐसे में लंबे बाल रखने वाली महिलाओं को इस दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें अक्सर ये समझ नहीं आता कि वो अपने बालों को कैसे स्टाइल करें।
गर्मी में बाल खुले रहने पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी भी यही परेशानी है, तो इन गर्मियों में इन हेयरस्टाइल्स को चुन सकती हैं।
गर्मी से राहत पाने के लिए ब्रेड यानी चोटी हेयरस्टाइल बनाएं। यह क्लासिक हेयरस्टाइल बालों को पूरी तरह से बांधकर ठंडक देता है।
गर्मियों में खूबसूरत के साथ-साथ कूल दिखने के लिए ज्यादातर महिलाएं हाई मेसी बन बनाना पसंद करती हैं। वहीं, टॉप नॉट बन या लो बन भी बना सकती हैं।
गर्मियों में पोनीटेल बनाना एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप अपने बालों को लो या हाई दोनों पोनीटेल के स्टाइल में बांध सकती हैं।
अगर आप पूजा-पाठ या शादी-फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं, तो स्लीक बन बनाकर गजरा लगा सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
यंग गर्ल्स स्लीक बन बनाना खूब पसंद करती हैं। यह गर्मी के मौसम में आराम से बना सकती हैं। यह हर तरह के आउटफिट पर खूब जचेगी।
गर्मियों में इन हेयरस्टाइल्स को कॉपी करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram