इंडस्ट्री की रॉयल प्रिंसेस Aditi Rao Hydari के रॉयल लुक लड़कियों के साथ-साथ महिलाओं का भी दिल जीत लेती है। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस के आउटफिट्स पर।
एक्ट्रेस का डबल शेड वाला ऑफ शोल्डर गाउन पार्टी या इवेंट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। आप डार्क न्यूड मेकअप ट्राई कर सकती हैं।
ग्रीन कलर के स्ट्रेट सूट में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। सूट का वी नेक डिजाइनर काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। आप इसे मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ पहन सकती हैं।
एक्ट्रेस इस नॉर्मल पैंट शर्ट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप नॉर्मल हैंगआउट पर इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
रॉयल प्रिंसेस इस शिमरी गाउन में काफी अट्रैक्टिव और स्टाइलिश नजर आ रही है। पार्टी में आप कर्ली हेयर स्टाइल के साथ इस ड्रेस को कैरी कर सकती हैं।
अगर आप प्लेन सूट को कैरी करना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस का यह फ्लोरल सूट स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही, हैवी इयररिंग्स लुक में चार चांद लगा देंगे।
यंग गर्ल्स बर्थडे पार्टी में गॉर्जियस और रॉयल लुक के लिए इस डिजाइनर ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। ड्रेस का ऑफ शोल्डर डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
ब्लू और ब्लैक कलर की इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद कमाल की लग रही है। साथ ही, एक्ट्रेस का हेयर स्टाइल आउटफिट की शान को दोगुना कर रहा है।
एक्ट्रेस की इन ड्रेसेज को आप पार्टी और फंक्शन में ग्लैमरस दिखने के लिए कैरी कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aditiraohydari)