ईद का त्योहार खुशियों का त्योहार है। ऐसे में महिलाओं का सजना संवरना तो बनाता है। इस खास मौके पर हर उम्र की लड़कियां पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।
हर महिला की चाहत होती है कि वह इस खास मौके पर ईद का चांद लगे। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं ईद पर सूट पहनना पसंद करती हैं।
अगर आप इस ईद पर सूट पहनना नहीं चाहती हैं, तो इन को-ऑर्ड सेट को पहनकर जलवा बिखेर सकती हैं।
ईद के खास मौके पर लुक को हैवी रखना चाहती हैं, तो ऐसे हैवी वर्क वाले को-ऑर्ड सेट ट्राई करें। इसे पहनकर महफिल की लाइमलाइट चुरा सकती हैं।
ईद पर कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए को-ऑर्ड सेट के साथ श्रग कैरी करें। यह आपको स्टाइलिश और क्लासी लुक देगा।
माधुरी दीक्षित ने ग्लैमरस लुक के लिए धोती स्टाइल को-ऑर्ड सेट पहना है। आप भी ऐसे सेट ईद पर पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।
अगर आप आउटफिट पर जरी वर्क पसंद करती हैं, तो इस तरह के को-ऑर्ड सेट खरीद सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत लगेंगी।
अगर आप मोटे पेट को छुपाना चाहती हैं, तो ऐसे लॉन्ग जैकेट वाले को-ऑर्ड सेट ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप स्लिम भी नजर आएंगी।
ईद पर इन खास को-ऑर्ड सेट को ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@madhuridixitnene)