डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे केवल खानपान और दवा के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें शुगर लेवल को मेंटेन करना होता है।
आज हम आपको एक ऐसे आटे की रोटी के बारे में बताएंगे, जो डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। आइए इसके बारे में जानें।
हम आपको रागी के रोटी के बारे में बता रहे हैं। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
डायबिटीज के मरीजों को रागी की रोटी खानी चाहिए क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी होता है।
अगर आप हड्डियों से संबंधित परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसके लिए आपको रागी की रोटी खानी चाहिए। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।
इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियां होने बेहद आम होता जा रहा है। दिल को हेल्दी रखने के लिए रागी की रोटी खाई जा सकती है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है।
शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए रागी की रोटी आपके लिए एकदम बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। यह रोटी आयरन का रिच सोर्स होती है।
जो लोग अपनी मसल्स को लोहे जैसा मजबूत बनाना चाहते हैं, उन्हें रागी की रोटी खानी चाहिए। इसमें प्रोटीन होता है और प्रोटीन मसल्स में अहम भूमिका निभाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com