इन 6 तरीकों से पैरों में खुजली होगी छूमंतर


By Priyam Kumari03, Jun 2025 07:01 PMjagran.com

गर्मियों में खुजली की समस्या

गर्मी के मौसम में अधिकतर लोगों के शरीर में किसी न किसी भाग में खुजली की समस्या पैदा होने लगती है। खासकर पैरों में होने वाली खुजली लोगों को काफी परेशान करती है।

पैरों में खुजली होने पर क्या करें?

अगर आप भी पैरों की खुजली से परेशान हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर राहत पा सकते हैं।

सेब का सिरका

पैरों में लगातार खुजली होने पर सेब के सिरके का इस्तेमाल करें। यह एक नेचुरल उपाय है, जो इससे राहत दिलाता है।

पैरों को भिगोना

अगर आप पैरों की खुजली से परेशान हैं, तो पैरों को थोड़ी देर नमक के पानी में भिगोकर रखें। ऐसा करने से जलन और खुजली कम हो जाएगी।

बेकिंग सोडा

किचन में रखा बेकिंग सोडा भी पैरों की खुजली से राहत दिला सकता है। इसके लिए दो चम्मच पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाकर पैरों पर लगाएं।

जूते के बिना चलना

अगर आप लगातार जूते पहनते हैं, तो इससे पैरों में खुजली की समस्या पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए आप खाली पैर या चप्पल का ही उपयोग करें।

लोशन करें यूज

पैरों की नमी खो जाने पर भी खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए पैरों को हमेशा मॉइश्चराइज करें।

टी ट्री ऑयल और एलोवेरा

टी ट्री ऑयल और एलोवेरा को मिलाकर पैरों पर लगाएं। ऐसा करने से पैरों की जलन और खुजली से राहत पा सकते हैं।

पैरों में खुजली होने पर इन घरेलू उपायों की मदद लें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva